BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर : मोबाइल छीनकर भाग रहे शातिर को यात्रियों ने द’बोचा

स्मैक खरीदने के लिए मोबाइल छिनतई कर भाग रहे शातिर को यात्रियों ने धर दबोचा। उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर, उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। घटना मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म संख्या 1 की है। जहां शातिर एक यात्री का मोबाइल छीनकर भागने लगा। हालांकि, इसमें वह सफल नहीं हो सका। वह यात्रियों के हत्थे चढ़ गया। रेल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ यात्री शिवहर जिले के गढ़वा निवासी संजय राउत ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में जीआरपी ने बताया कि जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर स्थित फूड प्लाजा के पास से शातिर मोबाइल छीनकर भागने लगा। यात्री के शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने उसे धर दबोचा। जिसके बाद उसे थाने पर लाया गया। उसके पास से यात्री का मोबाइल बरामद किया गया। शातिर यूपी के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना निवासी गंगेश तिवारी है। उससे पूछताछ की गई। इधर, पूछताछ में उसने पुलिस को कहा कि स्मैक खरीदने के लिए वह मोबाइल छीनकर भाग रहा था। ताकि उसे बेचकर वह स्मैक का नशा कर सके। लेकिन, वह पकड़ा गया। इधर, थानेदार दिनेश साहू ने बताया कि शातिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यात्री का मोबाइल बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की पहल की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.