BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : सहरसा, दरभंगा व सोनपुर से चलेगी 03 जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

मुजफ्फरपुर : सहरसा, दरभंगा व सोनपुर से चलेगी 03 जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

मुजफ्फरपुर । यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने 01 नवंबर से अगली सूचना तक सहरसा-सरायगढ़, दरभंगा-हरनगर तथा सोनपुर-समस्तीपुर के मध्य 03 जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन से यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 मानकों का पालन करना होगा।

सहरसा-सरायगढ़ के बीच डेमू पैसेंजर

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टे्रन संख्या 05524 डाउन सहरसा-सरायगढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल 01 नवम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन सहरसा से 16.45 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 18.50 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी।

सरायगढ़-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशलट्रेन संख्या 05523 अप सरायगढ़-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल 01 नवम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन सरायगढ़ से 19.30 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 22.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

दरभंगा-हरनगर के बीच पैसेंजर स्पेशल

ट्रेन संख्या 05591 अप दरभंगा-हरनगर पैसेंजर स्पेशल 01 नवम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन दरभंगा से 09.35 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 12.15 बजे हरनगर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05592 डाउन हरनगर-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल 01 नवम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन हरनगर से 15.15 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 18.20 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

सोनपुर-समस्तीपुर के बीच पैसेंजर स्पेशल

ट्रेन संख्या 05512 डाउन सोनपुर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल 01 नवम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन सोनपुर से 04.08 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 08.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05511 अप समस्तीपुर-सोनपुर पैसेंजर स्पेशल 01 नवम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन समस्तीपुर से 19.30 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 23.55 बजे सोनपुर पहुंचेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.