दिवाली-छठ से पहले खाद्य सुरक्षा काे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। साेमवार काे विभाग के अधिकारियाें की टीम ने एक दर्जन से अधिक मिठाई एवं परचून की दुकानाें पर धावा बाेला। खाद्य सामग्री की जांच कर सैंपल लिए। जांच के दाैरान अधिकतर दुकानाें पर खाद्य सुरक्षा नियमाें की अनदेखी मिली। कहीं भी फूड लाइसेंस का डिस्प्ले दुकान के सामने नहीं मिला। इसे लेकर अधिकारियाें ने चेतावनी दी। दिवाली-छठ पर खाद्य पदार्थाें में मिलावट का बाजार गर्म हाे जाता है।
हालांकि, अब भी ठोस कार्रवाई होनी बाकी है। सरैयागंज टावर चाैक पर अधिकारियाें की टीम दुकानाें में जांच के लिए पहुंची ताे हड़कंप मच गया।



टीम ने एक के बाद एक आधा दर्जन से अधिक मिठाई की दुकानाें में खाद्य पदार्थ की जांच की। नियम के तहत दुकानाें के सामने फूड लाइसेंस का डिस्प्ले लगाना अनिवार्य है, लेकिन कहीं भी इसका पालन हाेता नहीं दिखा। मिठाई कब की बनी है। इस बारे में काेई जानकारी उपभाेक्ताओं काे देने के लिए नहीं लिखी थी।

अधिकारी बाेले- मिठाई में मिलावट की है आशंका
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुदामा चाैधरी ने कहा, सरैयागंज टावर चाैक स्थित एक मिठाई की दुकान से पेड़ा और कलाकंद का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मिठाई में मिलावट की आशंका है, लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्हाेंने कहा, दुकानदाराें काे फूड लाइसेंस सामने रखने एवं खाद्य सामग्री के निर्माण की तिथि भी लिखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर दुकानाें का लाइसेंस रद्द कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आधा दर्जन से अधिक परचून की दुकानाें में भी खाद्य पदार्थाें की जांच की गई।




Comment here