Breaking NewsBUSINESS

BREAKING: सोने-चांदी के दाम में आई भारी गि’रावट, जानें आज का रेट…

विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के द’बाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 600 रुपये टूटकर 41,070 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चांदी 325 रुपये उतरकर 47,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। अमेरिका और ईरान के बीच त’नाव घ’टने से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी का रुख बना है। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर 10.32 डॉलर फि’सलकर 1,551.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी छह डॉलर की गि”रावट लेकर 1,551.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

चांदी ने भी खोई अपनी चमक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर की नरमी के साथ 17.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। विदेशों में कीमतों में गि’रावट का असर स्थानीय बाजार में भी देखा गया है। इसके साथ ही डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में आ रही मजबूती का असर भी कीमती धातुओं पर दिख रहा है। आज सोना स्टैंडर्ड 600 रुपये फिसलकर 41,070 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 40,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।

आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये टू’टकर 30,800 रुपये के भाव बोली गयी। इस दौ’रान चांदी हाजिर 325 रुपये की गि”रावट लेकर 47,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 252 रुपये उतरकर 46,659 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 980 रुपये और 990 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.