
इस दौ”रान जिलों से जहां सभी आयुक्त, सभी डीएम, ,डीआईजी, एसएसपी, सभी जिलों के नोडल अफसर जुड़े रहेंगे वहीं सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, शिक्षा के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन, पीएचईडी, स्वास्थ्य, आईपीआरडी, के प्रधान सचिव व सचिव, शोध प्रशिक्षण निदेशक विनोदानंद झा, जनशिक्षा निदेशक कुमार रामानुज और उनकी पूरी टीम मौजूद रहेगी।समीक्षा के दौ”रान मानव शृंखला को लेकर अबतक वातावरण निर्माण को लेकर किये गये कार्यों की जानकारी रखी जाएगी। मसलन कितने नारे लिखे गये, कला जत्था के द्वारा कितनी पंचायतों में कार्यक्रम किये गये। प्रचार रथ कहां-कहां घूमे। स्कूलों में क्या-क्या गतिविधियां की गयीं। कितने लोगों तक मुख्यमंत्री की अपील पहुंच सकी, आदि-आदि।




Leave a Reply