BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : जिले में जनवरी से अब तक 143 ड’कैती व लू’ट की हुई घ’टनाएं

मुजफ्फरपुर : जिले में जनवरी से अब तक 143 डकैती व लूट की हुई घटनाएं

मुजफ्फरपुर। अपराधी मस्त और पुलिस सुस्त वाली स्थिति जिले में है। लोगों की सुरक्षा कितना प्रदान किया जा रहा है। जनवरी से अब तक हुई वारदात से खुलासा हुआ है। जिले में नौ माह के अंदर 143 डकैती एवं लूट की घटनाएं हुई है। लाखों रुपये लूटकर अपराधी घटना को अंजाम देकर चलते बने। पुलिस घटना को दर्ज कर कुछ अपराधियों को पकड़ कर इतिश्री कर ली। जनवरी से अब तक जिले में 03 बैंक डकैती, 135 रौवबी एवं 5 डकैती की घटनाएं हुई है। इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बैंक लूट, डकैती, लूट की वारदात को रोकने के लिए गृह विभाग ने एसपी को निर्देश दिया था। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में अपराधियों ने बैंक लूट, डकैती आदि संपत्ति मूलक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसे रोकने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एक के बाद एक घटना को अंजाम दिया गया। यह एक अत्यधिक चिंता का विषय है।

पूर्व में भी अपराध अनुसंधान विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश दिए थे, लेकिन इसके अनुसार काम नहीं हुआ। इसको लेकर बैंकों अथवा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों आदि की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी एसपी को विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

अपराधियों पर नजर रखते हुए उनकी गिरफ्तारी होती तो वारदात में कमी आती। मुजफ्फरपुर में जनवरी 2021 से लेकर अबतक 143 से अधिक लूटपाट, डकैती और रौबरी की घटनाएं हुई हैं। मुख्यालय के निर्देश के बावजूद इसके रोकथाम के लिए जिलों में ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे घटनाओं में वृद्धि हुई है।

मुख्यालय ने वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों की रेकी करने के लिए कहा था। संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा गया था, लेकिन इसमें जिला पुलिस ने कोताही बरती है। इसपर मुख्यालय ने भी नाराजगी जाहिर की है। इसे दुरुस्त कर रिपोर्ट मांगी है। संबंधित थानों से बैंकों, डाक घरों और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा रिपोर्ट भी मांगी गई है।

जनवरी 2021 से अबतक हुई विभिन्न घटनाएं :

बैंक डकैती – 03

रोड रौबरी – 68

रोड डकैती – 01

रौबरी – 67

डकैती – 04

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.