BIHARBreaking NewsSTATE

वैक्सीनेशन को लेकर अब नहीं चलेगी बहानेबाजी, सर्च कर पूरा कराया जाएगा वैक्सीनेशन

अब वैक्सीनेशन में बहानेबाजी नहीं चलेगी। हर हाल में वैक्सीनेशन कराना होगा। इसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों की तलाश चल रही है जाे बहानेबाजी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण इलाकों में विशेष तैयारी में है जहां वैक्सीनेशन को लेकर मनमानी सामने आ रही है। हाल ही में महासर्वे में भी बहानेबाजी सामने आई है। अब सरकार दूसरे डोज को लेकर वैक्सीनेशन का प्लान बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भी टीकाकरण काउंटर बनाया जाएगा।

दूसरे डोज में चल रहा बड़ा अंतर

सोमवार को दिन में 12 बजे तक 39,046 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। बिहार में अब तक कुल 6,48,17,832 लोगों ने वैक्सीनेशन करा लिया है जिसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 4,85,97,808 है जबकि 1,62,20,024 लोगों ने दूसरी डोज ली है। पटना में सोमवार दोपहर 12 बजे तक तक 4,081 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। अब तक पटना में कुल 55,96,063 लोगों ने टीकाकरण कराया है जिसमें 33,86,667 लोगों ने पहली और 22,09,396 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।

देश में 100 करोड़ के बाद बिहार में नया प्लान

वैक्सीनेशन में देश 100 करोड़ पार कर चुका है। अब बिहार में भी बड़ी तैयारी चल रही है। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दूसरी डोज पर बड़ा फोकस है क्योंकि इसमें ग्रामीण इलाकों में अभी बड़ा अंतर है। देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन के बाद अब बिहार में दूसरी डोज नहीं लेने वालों की तलाश कर बड़े गैप को भरने का काम किया जा रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के सेंटरों को बड़ा टारगेट दिया गया है। बिहार के सभी 38 जिलों में सेकेंड डोज को लेकर प्रशासन को बड़ा टॉरगेट दिया गया है और इसके लिए विशेष कैंप को लेकर भी जोर दिया जा रहा है।

दिसबंर तक 8 करोड़ की तैयारी, दूसरे डोज पर फोकस

बिहार में दिसंबर माह तक बिहार में वैक्सीनेशन 8 करोड़ का टारगेट है। इस टारगेट को पूरा करने को लेकर सेकेंड डोज पर पूरा फोकस है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है जिसमें सेकेंड डोज की संख्या बढ़ाने के लिए सर्वे से लेकर अन्य तरह से अभियान चलाने को कहा गया है। इसके लिए ग्रामीण इलाकों में आशा और अन्य हेल्थ वर्करों को लगाया जा रहा है। गांव में वह ऐसे लोगों को डिटेक्ट करेंगे जो कोरोना का टीका लगवाने में मनमानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के सभी जिलों में भेजे गए निर्देश में बड़े लक्ष्य पर काम करने को कहा है। इसमें दूसरे डोज को लेकर विशेष योजना के साथ काम करने को कहा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.