BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : अखाड़ाघाट पुल पर सड़क जाम की समस्या से ऊब गये शहरवासी

मुजफ्फरपुर : अखाड़ाघाट पुल पर सड़क जाम की समस्या से ऊब गये शहरवासी
मुजफ्फरपुर। शहरवासी जाम की समस्या से ऊब गये है। सोमवार को अखाड़ाघाट पुल सुबह नौ बजे से ही जाम लगाना शुरू हो गया। पुल जाम रहने से दोनों छोर पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। बावजूद इसके पुलिस वाले नजर नहीं आये। कई परीक्षा भी जाम फंसे थे।

अखाड़ाघाट में सिकंदरपुर ओपी के पास साढ़े दस बजे में दो पुलिसकर्मी नजर आये जो यातायात को सुचारू करने में लगे रहे। पुल पर जाम लगने का सबसे बड़ा कारण पूर्वी छोर चंदवारा वाली सड़क है। इस मार्ग से जब यातायात खोल दिया जाता है तो पुल के दोनों छोर पर यातायात बंद हो जाता है।

पांच मिनट के अंदर ही पुल पर वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है। इसके बाद जाम की समस्या उत्पन्न हो जाता है। इसमें कई दो पहिया वाहन चालक है जो जल्दबाजी के चक्कर में आगे आकर सड़क जाम कर देते है। इसके बाद दूसरी छोर से वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है।

देखते ही देखते वाहनों की लाइन लग जाती है। इस सिस्टम पर पुलिस वाले ध्यान नहीं दे रहे है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब पुल पर पुलिस तैनात रहती है तो जाम समस्या नहीं रहता है। राहगीर लाइन बनाकर चलते है। धीरे-धीरे वाहनों का निकलना चालू रहता है। पुल पर ग्यारह बजे सुबह तक कोई पुलिस वाले नजर नहीं आया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.