BIHARBreaking NewsSTATE

जूता हाथ में लेकर घुटने के ऊपर पैंट मोड़ वोटिंग के लिए बूथ तक पहुंचे अधिकारी और मतदाता

अररिया के कई मतदान केंद्र पानी से घिरे हैं। इसी बीच पुलिस प्रशासन के अधिकारी हाथ में जूता और घुटना के ऊपर पेंट को चढाकर डंडा के सहारे मतदान केंद्र तक जाते नजर आए।

बता दें कि अररिया के 30 पंचायतों में 6 पदों के लिए पंचायत चुनाव का मतदान चल रहा है। शांतिपूर्ण, भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रखंड को 70 सेक्टर में बांटा गया है। प्रखंड में मतदान जारी है, लेकिन प्रखंड के कई इलाकों के मतदान केंद्र पानी से घिरा हुआ है। जहां पहुंचने के लिए न केवल मतदाताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, बल्कि पुलिस और मतदान कर्मियों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ जवानों को हाथ में जूता और घुटना के ऊपर पेंट को चढाकर डंडा के सहारे जाना पड़ रहा है।

प्रखंड के बेलवा, मदनपुर, पोखरिया के कई मतदान केंद्र पानी से घिरे
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेलवा मतदान केंद्र संख्या 256, पोखरिया पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 210, 210 (क), 212, 213, मदनपुर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 183, 184, 185, और 197 पूरी तरह पानी से घिरा हुआ है। जोनल अधिकारी के रूप में तैनात फारबिसगंज के एएसडीएम रंजीत कुमार और पुलिस निरीक्षक राजेश तिवारी कई स्थानों पर मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए जूता को खोल हाथ में पकड़ पुलिस जवानों के लाठी के सहारे मतदान केंद्र पर पहुंचते नजर आए।

अधिकारी बोले- शांतिपूर्ण मतदान कराना हमारा कर्तव्य है
मामले पर फारबिसगंज एएसडीएम रंजीत कुमार ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनाव बहुत बड़ी प्रक्रिया है। और इसमें बढ़-चढ़कर मतदाताओं को भाग लेना चाहिए। उन्होंने मजबूत लोकतंत्र के लिए आम मतदाताओं से अपने विवेक से मतदान करने की अपील की। और कहा कि इस तरह की परेशानियां तो प्रशासनिक कार्यों में आती रहती है।

वहीं पुलिस निरीक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। छोटी- मोटी परेशानी और दुश्वारियां लगी रहती है, बावजूद इसके भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वे लोग कटिबद्ध है और उसी का पालन कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.