Breaking NewsNational

रूस की कोरोना वैक्सीन Sputnik V से एड्स होने का ख’तरा! इस देश ने इस्तेमाल पर लगा दी रोक

विंडहोक. अफ्रीकी देश नामीबिया (Namibia) ने रूस (Russia) के कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी (Sputnik v vaccine) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. ऐसा उसने पड़ोसी देश दक्षिण अफ्रीका (South Africa) द्वारा उठाई गई चिंताओं के बाद किया है. दरअसल यह माना जा रहा है कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन लेने वाले पुरुषों में HIV होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है.

नामीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका के फैसले के बाद उनकी सरकार ने भी तत्काल प्रभाव से इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. जब तक कि WHO द्वारा इसे आपातकालीन उपयोग के लिए इजाजत नहीं मिल जाती है.

FILE PHOTO: A vial labelled “Sputnik V Coronavirus COVID-19 Vaccine” and a syringe are seen in this illustration photo taken March 12, 2021. REUTERS/Dado Ruvic/Illustration/File Photo

स्पूतनिक-वी वैक्सीन को विकसित करने वाले जमेलिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हालांकि इस फैसले पर नाखुशी जाहिर की है. इंस्टीट्यूट ने कहा है कि नामीबिया का फैसला किसी साइंटिफिक एविडेंस या रिसर्च पर आधारित नहीं है. दक्षिण अफ्रीकी नियामक SAHPRA ने फैसला लिया है कि वह अपने देश में स्पूतनिक-वी के आपात इस्तेमाल को मंजूरी नहीं देगा. इसके पीछे दवा नियामक ने कहा है कि कुछ शोधों से यह पता लगता है कि स्पूतनिक-वी में एडेनोवायरस टाइप 5 वेक्टर है, जिसके इस्तेमाल से पुरुषों में एचाईवी होने की आशंका बढ़ जाती है.

बता दें कि भारत में भी स्पूतनिक-वी वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई थी. हालांकि, अभी तक ऐसी कोई आशंका सामने नहीं आई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.