BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में मतदान का उत्साह, दोनों पोतों ने कंधे पर लादकर 100 वर्ष के दादा को बूथ पर पहुंचाया

मुजफ्फरपुर में पांचवें चरण के मतदान का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला-पुरुष अपनी पूरी भागीदारी दिखा रहे है। ग्राम पंचायत की सरकार चुनने को लेकर हर कोई उत्साहित है। इसमें एक बुजुर्ग का उत्साह देखने लायक है। 100 वर्ष की उम्र हो चुकी है। बावजूद इसके कंधे पर लादकर उन्हें बूथ तक मतदान करने लाया गया।

मनियारी पंचायत के महंथ मनियारी बूथ संख्या 399 पर ग्रामीण कपिलदेव पासवान (100) वर्ष वोट डालने पहुंचे। वे चलने में असमर्थ थे। बावजूद इसके उन्होंने अपने पोते और नाती से जिद किया की उन्हें वोट डालने जाना है। उनके दोनों पोते घर से बाइक पर लेकर उन्हें बूथ तक पहुंचे। फिर वहां से कंधे पर लादकर EVM मशीन तक ले गए।

वोट डालने के बुजुर्ग काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा की मतदान करने हमारा अधिकार है। हमारे एक-एक वोट से किसी की किस्मत का फैसला हो सकता है। कहते हैं कि हम चल नहीं सकते हैं। लेकिन, जब भी मतदान होता है तो वोट गिराने ज़रूर जाते हैं। चाहे वो विधानसभा चुनाव हो, लोकसभा या पंचायत चुनाव। हर हाल में वोट डालने जाते हैं। बुजुर्ग कहते हैं उन्हें देखकर अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। वे भी अपने मत के प्रति जागरूक होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.