BIHARBreaking NewsSTATE

दिवाली आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अब आया हाईजीन का ख्याल

खाद्य सुरक्षा विभाग को लोगों की सेहत का ख्याल तब आता है जब होली दिवाली आती है। दिवाली आने वाली है और खाद्य सुरक्षा विभाग एक बार फिर एक्टिव हो गया है। अब हाईजीन को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग मिठाई की दुकानों से लेकर अन्य फूड स्टॉलों पर छापेमारी कर नमूना जांच रहा है।

लाइसेंस को लेकर चलाया जा रहा अभियान

खाद्य प्रोडक्ट के कारोबारियों को लेकर लाइसेंस और रजिस्ट्रेसन को लेकर पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी चल रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण किया जा रहा है और जिनके पास लाइसेंस या रजिस्ट्रेसन है उनकी हाईजीन को लेकर जांच की जा रही है और जिनके पास लाइसें नहीं उन्हें लाइसेंस के लिए आदेश दिया जा रहा है।

हाईजीन रेटिंग को लेकर रजिस्टर्ड किया जा रहा है। इसके लिए लिए सेल्फ असिसमेंट ऑडिट किया जा रहा है। इसके बाद 4 दिनों में FASSSI से सम्बंधित auditors से audit कराकर अंक के आधार पर हाईजीन रेटिंग रेंक दिया जाएगा।

17 फूड कारोबारियों की जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग ने P & M MALL में स्थित 17 खाद्य कारोबारियों का हाईजीन रेटिंग के लिए रजिस्ट्रेसन किया गया है। इसी क्रम में पारस हॉसपिटल राजा बजार , बैरिया और दक्षिणी गांधी मैदान के आस पास स्थित फूड स्टॉलों की रेटिंग को लेकर रजिस्ट्रेशन किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि इसकी मॉनिटरिंग नगर विकास की तरफ से की जा रही है। FSSAI से निबंधीत ऑडिटर के सहयोग से ड्राइव चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि दीपावली के पूर्व मिठाई दुकानों, किराना दुकानों में खाद्य सामग्रीयों की छापामारी भी किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.