बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अपनी 67वीं पीटी परीक्षा इस साल 2021 में नहीं लेगा। इसका आयोजन अगले साल जनवरी 2022 में किया जाएगा। आयोग ने बिहार में हो रहे 11 फेज के पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया है। 67वीं पीटी परीक्षा इस साल 15 दिसंबर को आयोजित होनी थी। अब यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को ली जाएगी। बिहार में पंचायत चुनाव के अंतिम फेज की वोटिंग 12 दिसंबर को है। अंतिम फेज की वोटिंग के बाद भी कुछ दिनों तक इससे जुड़ी प्रक्रिया जारी रहेगी। इस सब को ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है।
बीपीएससी ने 67वीं संयुक्त परीक्षा के लिए अब तक कुल 723 पदों पर वैकेंसी निकाली है। विज्ञापन निकाले जाने के बाद भी वैकेंसी की संख्या आयोग ने बढ़ाई है। 67वीं बीपीएससी के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने पहले 535 पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी, लेकिन बाद में 188 पदों को और जोड़ा गया है। इसमें डीएसपी के पद भी शामिल हैं।




Comment here