पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र से गायब गेंहू लदा ट्रक मुजफ्फरपुर में पकड़ा गया है। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात चकिया थाना क्षेत्र से ट्रक की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद शनिवार को मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र से उक्त ट्रक को बरामद कर लिया गया है।
पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर खाने गया था चालक
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र यादव शुक्रवार को अपने ट्रक पर गेंहू लोड कर पूर्वी चंपारण के पिपरा से पटना के लिए निकले थे। निकलने के बाद वे अपने घर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर खाना-खाने चले गए। इसी बीच बदमाशो ने गेहूं लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए। इधर, जब विरेंदर यादव वापस पहुंचे तो गाड़ी नहीं देख उनक होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना चकिया थाना को दी।

GPS के सहारे पकड़ाया
ट्रक में GPS लगा हुआ था। जिसकी भनक बदमाशों को नहीं थी। इधर, जीपीएस के सहारे गाड़ी मालिक मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना पहुंचे। मामले की जानकारी अहियापुर थाने को दी। जिसके बाद अहियापुर पुलिस ने जीपीएस के सहारे छापेमारी कर ट्रक को पकड़ा लिया। वहीं, मौके से एक को गिरफ्तार भी किया गया। उससे थाने पर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान अन्य बदमाश फरार हो गए।
अहियापुर पुलिस ने कहा कि गेंहू लदे ट्रक को बरामद कर लिया गया है। उक्त ट्रक चोरी कर ली गई थी। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Comment here