चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीडा होने लगी। इसके बाद साथ के साथी यात्रियों ने कपड़ों का घेरा बनाया। रेल कर्मियों व रेल पुलिस ने भी त’त्परता दिखाई। फिर ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंचने पर बोगी में ही महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। घ’टना बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन की है।
पूर्वा एक्सप्रेस में महिला को हुई प्रस’व पी’ड़ा
कानपुर के रहने वाले हृतेश अपनी पत्नी गर्भवती ज्योति के साथ पूर्वा एक्सप्रेस से दुर्गापुर अपने घर कानपुर लौट रहे थे। ट्रेन के आरा स्टेशन से खुलने के बाद ज्योति को प्रसव पी’ड़ा शुरू हो गई। बोगी में साथ के यात्री मदद के लिए आगे आए। उन्होंने ट्रेन में ही कपड़ों का प’र्दा लगा दिया।

बक्सर स्टेशन पर जुड़वा बच्चों का जन्म
इस बीच रेलकर्मियों ने घ”टना की सू’चना कंट्रोल को दी। ट्रेन के अगले स्टेशन बक्सर पहुंचने के पहले रेलवे ने वहां लेडी डॉक्टर की व्यवस्था कर दी। ट्रेन के बक्सर स्टेशन पर पहुंचने पर बोगी में ही कपड़ों से बनाए गए घेरे के भीतर महिला का प्र’सव कराया गया। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भ’र्ती करा दिया गया। तीनों तरह स्वस्थ हैं।ट्रेन में प्र’सव पी’ड़ा व जुड़वा बच्चे के जन्म की घट’ना को ज्योति ने कभी नहीं भूलने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि रेलवे की तत्परता के कारण उनकी व बच्चों की जा’न ब’च गई। ज्योति ने रेल यात्रियों के सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद दिया।दुर्गापुूर में रहकर रिक्शा चलाने वाले ज्याति के पति हृतेश ने कहा कि जुड़वा बच्चे पाकर वे बेहद खुश हैं। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों, पुलिस व साथी यात्रियों काे धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके जीवन में आज का दिन सबसे खुशी का दिन है।




Leave a Reply