BIHARBreaking NewsSTATE

वैशाली में मतदान केंद्र पर मारपीट, 1 घायल:लालगंज में बूथ संख्या- 196 व 197 पर हुआ हंगामा

वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड क्षेत्र में मतदान के दौरान उपद्रवी तत्वों ने जमकर हंगामा किया। घटना मतदान केंद्र संख्या 196 और 197 की है। हंगामे के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपद्रवी तत्वों ने मतदान केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट और मतदान कर्मियों के साथ भी मारपीट की है। साथ ही पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। हंगामा की सूचना पर SP मनीष पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उपद्रवी तत्वों को खदेड़ा और कुछ बदमाशों को पुलिस टीम ने हिरासत में लिया।

वैशाली SP मनीष पहुंचे घटनास्थल
वैशाली एसपी मनीष ने कहा कि मतदान केंद्र पर वोट गिराने में गड़बड़ी करने की मंशा से उपद्रवी तत्वों द्वारा हंगामा किया गया। इस मामले में उपद्रवी तत्वों की पहचान की जा रही है। पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्वों द्वारा मारपीट किए जाने के कारण जो लोग चोटिल हुए हैं उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोग बोले
स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक उपद्रवी तत्वों ने हमला बोल दिया और मारपीट की जिसमें ग्रामीण भी घायल हुए हैं। हालांकि वैशाली एसपी मनीष ने गोली चलने की घटना को खारिज किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.