BIHARBreaking NewsSTATE

कश्मीर में मृ’त कामगारों के परिजन से मिले पप्पू, पार्टी की ओर से 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की

कश्मीर में आ’तंकियों के गोली’ के शि’कार हुए अररिया के कामगारों से पप्पू यादव मिले। पप्पू यादव ने कश्मीर में आतंकियों की ओर से किए गए घ’टना की कड़ी निंदा की। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक ने अररिया के दो कामगार राजा ऋषिदेव और योगेंद्र ऋषिदेव सहित घायल चुनचुन ऋषिदेव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आतंकियों की गोली के शिकार पीड़ित परिवार को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 20-20 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की।

25-25 हजार रुपये की सहायता राशि दी
वहीं, अपनी पार्टी की ओर से दोनों मृतक और घायल परिवार के परिजन को एक-एक लाख दिए जाने की घोषणा की। वहीं आज पूर्व सांसद ने मृतक और घायल के परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि अपनी ओर से दी। मधेपुरा खुर्दा से पहुंचे पप्पू यादव ने मृतकों और घायल के परिजनों से घटना के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने घायल चुनचुन ऋषिदेव के परिजनों से मुलाकात की और उसे इलाज में हर संभव मदद देने की बात कही।

बाइक के मृतकों के गांव में गए पप्पू यादव।

बाइक के मृतकों के गांव में गए पप्पू यादव।

बिहार के बाहर जाने के लिए मजदूर हैं मजबूर
पप्पू यादव ने बिहार के बाहर काम की तलाश में गए बिहारियों को टारगेट किए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिहार में रोजगार का अभाव है। फैक्टरी नहीं लग रही है और ना ही रोजगार पैदा करने के कोई संसाधन तलाशे जा रहे हैं। फलस्वरूप लगातार बिहारियों का पलायन जारी है। और दूसरे प्रदेश में बिहारी हमले के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में अपने परिवार को जिंदा रखने और परिवार के भरण-पोषण के लिए ही युवा पलायन को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सियासत की बात सभी करते हैं लेकिन युवाओं और उसके भविष्य की बात कोई नहीं करता।

पूर्व सांसद ने केंद्र सरकार कि विदेश नीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा- “अफगानिस्तान और तालिबान के मुद्दे पर उनकी चुप्पी सवालों के घेरे में है। आखिर इंटरनेशनल पॉलिसी में कहां चूक हो रही है की हमारा संबंध हमारे पड़ोसी राष्ट्रों चाहे वह बांग्लादेश हो या नेपाल हो, या फिर हो पाकिस्तान या तालिबान सबोंसे लगातार खराब होते जा रहे हैं।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.