BIHARBreaking NewsSTATE

खादी मॉल के 21 कर्मचारियों का हुआ कोविड टेस्ट, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे मॉल का भ्रमण

तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दौरे में पटना के खादी मॉल जाएंगे । उनके दौरे को देखते हुए खादी मॉल के कर्मचारियों का आज कोविड टेस्ट कराया गया । दौरे को लेकर खादी मॉल को और खूबसूरत बनाने के लिए यहां की साज -सज्जा की जा रही है ।

खादी मॉल के 21 कर्मचारियों का हुआ कोविड टेस्ट

गांधी मैदान के पास स्थित पटना के खादी मॉल को इन दिनों खूब सजाया सवारा जा रहा है । वजह यह है कि 3 दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान खादी मॉल का भ्रमण करेंगे । राष्ट्रपति के दौरे देखते हुए खुद उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कल यहां जाकर उनके भ्रमण से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया था।

इन्हीं तैयारियों के सिलसिले में आज खादी मॉल के कर्मचारियों की कोविड जांच की गई । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन सभी 21 कर्मचारियों का कोविड टेस्ट किया है जो राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान मॉल में मौजूद रहेंगे ।

22 अक्टूबर की सुबह खादी मॉल पहुंचेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शिरकत करने के लिए 20 अक्टूबर को पटना पहुंच रहे हैं। बिहार के अपने दौरे में वो विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे ।

राष्ट्रपति 22 अक्टूबर को सुबह पटना के गांधी मैदान स्थित खादी मॉल भी पहुचेंगे। देश के महामहिम के खादी मॉल आगमन से उद्योग विभाग में काफी उत्साह है । विभाग की तरफ से इस भ्रमण को लेकर जबदस्त तैयारी की जा रही है । खादी मॉल की साफ-सफाई के साथ ही इसे और सुसज्जित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.