पटना सहित बिहार के 6 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 2 से 4 घंटे में इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मुजफफरपुर, पटना, भोजपुर, बक्सर, नवादा और खगड़िया में बारिश काे लेकर पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने वैसे तो 21 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट किया है लेकिन 6 जिलों में मंगलवार की शाम को बारिश होने की संभावना है।
मंगलवार को दिन में कई जिलों में बारिश
मंगलवार को सुबह से बारिश को लेकर मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। गरज के साथ बारिश को लेकर सुबह से ही कई अलर्ट आया है। इसमें समस्तीपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, दरभंगा, मधुबनी, गया, कैमूर, रोहतास, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, जहासनाबाद, नालंदा, नवादा, सीतामढ़ी और मधुबनी को लेकर कई बार अलर्ट जारी किया गया है। इसमें शामिल कई जिलाें में दो-दो बार अलर्ट जारी किया गया है।







Leave a Reply