MUZAFFARPUR : विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सौ करोड़ से अधिक लोगों को कोविड 19 वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को पार करने के उपलक्ष्य में जिले भर में टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से भाजपा ने किया सहयोग व सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मिठनपुरा स्थित एक होटल के सभागार में जिला भाजपा द्वारा लगाये गए टीकाकरण शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने उपस्थित टीकाकर्मी एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अंगवस्त्र एवं फूल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के साथ ही पूरे देश में कोरोना के अंत की शुरुआत हो गई। इस अभियान से भारत का नाम विश्व के उन चुनिंदा देशों में शुमार हो गया है, जो इस तरह की आपदा से निपटने में आत्मनिर्भर बनकर उभरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भारत ने आज ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है ‘सबको टीका, मुफ्त टीका की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सौगात दी है ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता स्वंय को, अपने परिजनों को और समाज के सभी तबकों को जो अब तक टीकाकरण से वंचित रहे हैं उन्हें टीका लगवाने में सहयोग कर एवं टीकाकर्मीयों का सम्मान कर जनजागृत का अलख जगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आरंभ में टीकाकरण को लेकर नकारात्मक परामर्श और देश में कुछ झूठ फैलाए जाने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता से टीकाकरण एक जन आंदोलन बन गया फलस्वरूप आज देश ने सौ करोड़ के लक्ष्य को पार करने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन पर भाजपा प्रधानमंत्री समेत उन सभी योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करती है जिन्होंने इस वैक्सीन को तैयार किया और जिनके सहयोग वसमर्थन से यह अभियान, महाअभियान बना।


भाजपा जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मिठनपुरा स्थित होटल द पार्क के सभागार में आयोजित कोरोना टीकाकरण केंद्र में 180 लोगों को, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी के चांदनी चौक स्थित आवास पर 150 लोगों को तथा भाजपा जिला मंत्री संतोष साहेब के अघोरिया बाजार स्थित आवास पर 170 लोगों को कोरोना टीका दिया गया. इसके अलावा भी जिले भर में भाजपा के द्वारा कई कोरोना टीकाकरण केंद्र लगा कर लोगों को टीका दिलवाया गया.


टीकाकरण में सहयोग करने वालों में जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविरंजन शुक्ला, वार्ड पार्षद सुरभि शिखा, वार्ड पार्षद गायत्री चौधरी, रीता पराशर, डॉ प्रणव राज, कुमारी कल्पना रानी, हिमांशु,रूबी कुमारी, नेहा कुमारी,रौशन कुमार, सुष्मिता कुमारी, निम्मी कुमारी, अर्चना कुमारी, बबलू कुमार, चन्दन कुमार आदि प्रमुख है.




Leave a Reply