नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) का आगाज हो चुका है. टीम इंडिया (Team India) ने मुख्य मुकाबलों से पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया. टीम 24 अक्टूबर काे पहले मुकाबले में पाकिस्तान (India vs Pakistan) से भिड़ेगी. टी20 के रिकॉर्ड को देखें तो टीम ने 8 टी20 के मुकाबले पाकिस्तान के खिलाफ खेले हैं. सभी मैच में कप्तानी एमएस धोनी (MS Dhoni) ने की और 7 मुकाबले जीते भी. इस दौरान उन्होंने बतौर पाक कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik), मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) और शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को हराया. इन खिलाड़ियों के पास 1100 से अधिक टी20 मैच खेलने का अनुभव है. मलिक और हफीज वर्ल्ड कप में उतर रही पाकिस्तान टीम में शामिल भी हैं. ऐसे में टीम इंडिया के मेंटॉर धोनी टीम के लिए अहम हो सकते हैं.
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 2007 वर्ल्ड कप में 2 बार हराया. पहले लीग मुकाबले में और फिर फाइनल में. इस दौरान पाकिस्तान की कमान शोएब मलिक के पास थी. 2012 टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में फिर टीम ने पाकिस्तान को पटखनी दी. तब कप्तान मोहम्मद हफीज थे. 2012 में पाकिस्तान की टीम भारत दाैरे पर आई थी. उस समय हुए एक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 11 रन से मात दी थी. तब भी कप्तान हफीज थे.
2014 और 2016 वर्ल्ड कप में भी हराया
संबंधित खबरें
2014 के टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी. कप्तान मोहम्मद हफीज ही थी. इसके बाद 2016 में एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शाहिद अफरीदी के पास टीम की कप्तान थी. दोनों मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी. दोनों के बीच टी20 में अंतिम भिड़ंत 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी. तब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 118 रन बना सकी थी. टीम इंडिया ने लक्ष्य को 15.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया था. विराट कोहली ने नाबाद 55 रन बनाए थे. अब कोहली के पास टीम इंडिया की कमान है. टीम इंडिया को टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र हार हफीज की कप्तानी में मिली है.

मलिक के पास 443 मैच का अनुभव
शोएब मलिक टी20 करियर में 443 मैच खेल चुके हैं. 37 की औसत से 11033 रन बनाए हैं. 67 अर्धशतक लगाया है. इसके अलावा 152 विकेट भी लिए हैं. मोहम्मद हफीज की बात करें तो वे 339 मैच में 7314 रन बना चुके हैं. 2 शतक और 42 अर्धशतक लगाया है. इसके अलावा इस ऑफ स्पिनर ने 190 विकेट भी लिए हैं. वहीं शाहिद अफरीदी ने 326 टी20 मैच में 4395 रन बनाए. एक शतक और 10 अर्धशतक लगाया. 344 विकेट भी लिए. इन तीनों ने मिलकर 1108 टी20 के मुकाबल खेले हैं.
धोनी 20 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान
टी20 वर्ल्ड कप में विभिन्न कप्तानों के रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी धोनी नंबर-1 पर है. उन्होंने 33 में से 20 मुकाबले जीते हैं. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था. अन्य कोई कप्तान 12 जीत का आंकड़ा भी नहीं छू सका है. साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और वेस्टइंडीज के डेरेन सैमी 11-11 जीत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. सैमी की कप्तानी में विंडीज से सबसे अधिक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता है. बतौर कप्तान कुमार संगकारा ने श्रीलंका को 10 मैच में जीत दिलाई है. अन्य कोई कप्तान 10 जीत के आंकड़े को नहीं छू सका है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे.



Leave a Reply