BIHARBreaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

रेलयात्री ध्यान दें… यूपी-बिहार जाने वालों के लिए चलेगी ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, चेक करें डिटेल

नई दिल्ली. रेलयात्रियों की सुविधा के लिए नॉर्दन रेलवे (Northern Railway) की ओर से नई दिल्ली और पटना के बीच सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का फैसला किया गया है. रेलवे की ओर से यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन संचालित की जाएगी. इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को त्यौहार के मद्देनजर घर आने जाने के लिए सुगम साधन मिल सकेगा.

नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक फेस्टिवल के दौरान रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन जरूरत के अनुसार कर रही है. साथ ही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने और संचालित ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी आदि करके यात्रियों को सुविधा दे रही है. वहीं, अब रेलवे ने नई दिल्‍ली और पटना के बीच सप्‍ताह में 3 दिन सुपरफास्‍ट त्‍यौहार स्‍पेशल ट्रेन संख्‍या 01664/01663 का संचालन करने का फैसला किया है.

रेलवे के मुताबिक 01664 नई दिल्‍ली-पटना सप्‍ताह में 3 दिन सुपरफास्‍ट त्‍यौहार स्‍पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्‍येक शनिवार, मंगलवार और बृहस्‍पतिवार को नई दिल्‍ली से रात्रि 11.15 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 05.30 बजे पटना जं. पहुँचेगी.

वापसी दिशा में 01663 पटना-नई दिल्‍ली सप्‍ताह में 3 दिन सुपरफास्‍ट त्‍यौहार स्‍पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रत्‍येक रविवार, बुधवार और शुक्रवार को  पटना से रात्रि 10.30 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 03.15 बजे नई दिल्‍ली पहुँचेगी. मार्ग में यह सुपरफास्‍ट विशेष रेलगाड़ी कानपुर सेन्‍ट्रल, प्रयागराज जं., पं. दीन दयाल उपाध्‍याय जं., बक्‍सर, आरा तथा दानापुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.