बाेचहां व मुशहरी में पंचायत चुनाव के लिए ट्रैफिक ड्यूटी से जवानाें काे ले लिया गया है। सभी जवान सोमवार को बूथों पर रवाना हाे गए। एेसे में शहर में दिन भर चाैतरफा ट्रैफिक जाम लगा रहा है। कई जगह जाम से निकलने के लिए लाेग आपस में भिड़ते रहे। आईजी से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त तक जाम में फंसे। जाम में फंसी स्कूल बसाें में बच्चे थक कर साे गए। शाम सात बजे तक कुछ स्कूल बसाें ने बच्चाें काे घर पहुंचाया। मंगलवार काे भी शहर में यही स्थिति रहने की आशंका है।
सोमवार को वैसे भी लगता जाम
शहर में इस तरह के 44 चाैराहे हैं जहां ट्रैफिक संभालने व वाहनाें की कतार सीधी कराने को जवानाें की ड्यूटी लगाई जाती है। इसमें 125 जवानाें की ड्यूटी लगती है। लेकिन, सोमवार को इन चाैराहाें पर एक भी जवान नहीं थे। कई दिनाें की बंदी के बाद शहर में मार्केट में चहल-पहल बढ़ गई। इस कारण से जाम लगने की आशंका पहले से ही थी।



ट्रैफिक थानेदार सुनील कुमार के साथ महज 14 जवान बचे थे। उन्हाेंने बताया कि दाे टीम बनाकर ट्रैफिक जाम छुड़ाने के लिए गश्ती की गई। जहां से सूचना आई वहां गश्ती दल काे भेजा गया।




Leave a Reply