BIHARBreaking NewsSTATE

21 और 22 अक्टूबर को पटना की बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले देखें रूट

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पटना में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उनकी सुरक्षा और आम लोगों की व्यवस्था को लेकर कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदल दी गई है। पटना DM डॉ चंद्रशेखर सिंह, SSP उपेंद्र कुमार शर्मा और ट्रैफिक SP अमरकेश डी ने नया रोड मैप तैयार किया है। राष्ट्रपति के आगमन पर यही प्लान लागू रहेगा।

नए रोड मैप में 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के अवसर पर सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे या फिर कार्यक्रम के खत्म होने तक सिर्फ एम्बुलेंस, आपातकालीन वाहन, शव वाहन, पासधारक वाहन को छोड़कर अन्य वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदली रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.