BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी में घर से लाखों की चो’री, ह’थियारबंद चो’रों ने गृहस्वामी का कमरा बाहर से कर दिया बंद

सीतामढ़ी जिले में हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर घंटों लूटपाट मचाया। घटना जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के फुलपरासी गांव की है। जहां हथियारबंद चोरों ने गृहस्वामी को कमरे में बंधक बनाकर लाखों रूपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर लिया। पीड़ित गृहस्वामी रामबाबू ठाकुर किसान हैं और घर में पति-पत्नी अकेले ही रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य शहर में रहते हैं।

गृह स्वामी ने बताया कि बीती रात लगभग 2 बजे एक बार जगे थे, उस समय तक सब ठीक ठाक था। परंतु सुबह जब जगे तो उनका दरवाजा बाहर से बंद था। फ़ोन कर जब पड़ोसी को बुलाए तब जाकर दरवाजा खुला। बाहर निकलने के बाद वे अवाक रह गए। अन्य सभी कमरों का दरवाजा खुला था और आलमारी से लेकर अन्य जगहों पर रखा सारा सामान गायब था। नगद समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवर, बर्तन और कपड़े चोरों ने चुरा लिया था।

उनके अनुसार कुछ ग्रामीणों ने कहा कि पांच-छह लोग हथियार के साथ रात को घूमते दिखे थे। लोगों को संदेह है कि उन्हीं बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर उन्होंने सीतामढ़ी में अपने भाई को इसकी सूचना दी। घर पहुंच परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। घंटों बाद थाना पुलिस नहीं पहुंची तब डीएसपी सदर को लोगों ने सूचना दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

बता दें कि सहियारा थाना का क्षेत्र एनएच 77 तक फैला है और आपराधिक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है। लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर नेपाल का बॉर्डर है। इस वजह से भी यह क्षेत्र तस्करों के लिए काफी सुरक्षित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.