गायघाट में पैगम्बर साहब के जन्मदिन पर निकाला गया जुलूस, BDO और SHO ने लिया जायजा
Repoted by Deepak
पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर प्रखण्ड में ईद-मिलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रखण्ड में जुलूस निकालकर खुदा से अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर एक-दूसरे को मिलादुन्नबी की बधाई दी। पैगम्बर साहब के जन्मदिन पर मंगलवार को प्रखण्ड में शिवदाहा, बठवाड़ा, रामनगर बलौर निधि, भटगामा समेत कई गांवों से जुलूस निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुभकामना दी तथा हजरत मुहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलने की अपील की। प्रत्येक गाँव से निकाले गए इस जुलूस में गांव के दर्जनों युवा,महिलाएं,पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शिवदाहा, बठवाड़ा गांव से बाजार होते हुए पुनः गांव पहुंचकर समाप्त हुआ। जहाँ समाज के धर्मगुरु ने लोगों को धर्म के बारे में बताया और अमन के साथ रहने की अपील की। इस मौके पर लोगों में शांति एवं आपसी मिल्लत बढ़ाने तथा बुराई को त्याग कर अच्छाई को अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।इस दुनिया बीडीओ डां विमल कुमार, गायघाट थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद समेत कई अधिकारी ने मौके पर पहुंच निकाले गए जुलुस का जायजा लिया। साथ ही अमन शांति एवं सौहार्द वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है।










Leave a Reply