हॉकी इंडिया के द्वारा झारखंड के सिमडेगा में 20 से 30 अक्टूबर तक आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए 18 सदस्यीय बिहार टीम में खगड़िया की दो महिला खिलाड़ी शामिल हुई हैं। इनमें जिले के मानसी प्रखंड के ठाठा गांव निवासी संजय ठाकुर की पुत्री और मानसी हॉकी टीम के गोलकीपर मीनाक्षी कुमारी और सदर प्रखंड के बड़ी कोठिया गांव निवासी रंजीत यादव की पुत्री शिवानी कुमारी का भी चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी +2 आर्य कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा है।
बतातें चलें कि हॉकी बिहार के द्वारा 3 से 4 अक्टूबर अक्टूबर को पूर्णिया में हॉकी बिहार के द्वारा चयन प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर 15 सदस्यीय कैंप के लिए दोनों ख़िलाड़ी का कैम्प के 25 खिलाड़ियों की सूची में नाम दर्ज करवाया गया था। उसके बाद पूर्णिया में ही 15 दिवसीय आवसीय प्रशिक्षण शिविर में निरन्तर मेहनत से 18 सदस्यीय टीम में दोनों खिलाड़ी ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। इधर जिले के दो महिला खिलाड़ी का नेशनल प्रतियोगिता में चयन से जिले के हॉकी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी माहौल है।



कोरोना के कारण ऑनलाइन कोचिंग कैंप के जरिए खिलाड़ियों को रखा गया फिट
हॉकी खगड़िया के सचिव विकास कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बीते 2 साल में किसी तरह के राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था। मगर खिलाड़ियों को निरन्तर फिट रखने के लिए हॉकी खगड़िया के तरफ से ऑनलाइन कोचिंग कैम्प करवाया गया, जिसका परिणाम है कि 18 में 2 खिलाड़ी हमारे जिले से चयनित गए हैं। उम्मीद है हमारे खिलाड़ी वहां प्रतियोगिता में टीम के साथ बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
वहीं दोनों खिलाड़ी के चयन पर हॉकी खगड़िया के पूर्व कमिटी के अध्यक्ष राज कुमार फोगला, उपाध्यक्ष हेमा भारती, नवीन गोयनका, शिवराज यादव, नागेन्द्र सिंह त्यागी, खेल महासंघ के रविश चंद्र बंटा, मनीष कुमार सिंह सहित खेल जगत से जुड़े जिले के अन्य लोगों ने मीनाक्षी और शिवानी को शुभकामनाएं दी है।




Leave a Reply