BIHARBreaking NewsSTATE

21 अक्टूबर तक मौसम विभाग का अ’लर्ट, बिहार के 38 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर तक बिहार में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के 38 जिलों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। आने वाले 48 घंटे में इसका प्रभाव अधिक रहेगा जबकि 21 अक्टूबर को कुछ कम हो जाएगा।

पटना, सारण, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा सहित बिहार के अधिकतर जिलों में रात में भी बारिश हो रही है।

इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से के साथ ही पश्चिम बंगाल से होते हुए ओडिशा तक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। दोनों क्षेत्रों के आपस में मिलने का प्रभाव बिहार के अधिकांश हिस्से में दिखाई दे रहा है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से तेज हवा, वज्रपात के साथ ही कई स्थानों पर तेज तो कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर तक बिहार में मौसम के ऐसे ही बने रहने का अलर्ट किया है। 21 अक्टूबर के बाद मौसम फिर शुष्क होने का अनुमान है।

ब्लू के साथ ग्रीन अलर्ट जारी

  • 19 अक्टूबर को सुपौल, सीतामढ़ी. किशनगंज, अररिया, दरभंगा, पूर्णिया सहित राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवा, वज्रपात के साथ भारी बारिश के आसार है। 19 जिलों में ब्लू अलर्ट और 19 जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।
  • 20 अक्टूबर को किशनगंज, अररिया में भारी बारिश होगी। इस दौरान पटना, गया, बेगूसराय, नालंदा सहित 10 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। सुपौल, अररिया, किशनगंज सहित 7 जिलों में ब्लू और 31 जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।
  • 21 अक्टूबर को पटना, गया, पूर्वी-पश्चिम चंपारण, गोपलगंज, बक्सर, बांका सहित 19 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

बारिश से गर्मी में थोड़ी राहत
पटना में 12 घंटे से लगातार हो रही रुक रुककर बारिश से मौसम ठंडा हुआ है। पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य के करीब 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात में पारा सामान्य से 6 डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। हालांकि, बारिश की वजह से दिन का तापमान रविवार की अपेक्षा 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। इस दौरान 4 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.