BIHARBreaking NewsSTATE

क्रूज ड्रग्स केस में मोतिहारी से खाली हाथ लौटी NCB, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जेल में बंद 8 तस्करों से की पूछताछ

क्रूज ड्रग्स केस के तार बिहार के मोतिहारी और मुजफ्फरपुर से भी जुड़ गए हैं। इस मामले में मशहूर फिल्मी सितारे शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी एक आरोपी है। दोनों जगहों की जेल में बंद 8 तस्कर ड्रग्स के इस धंधे से जुड़े हैं। इनमें मोतिहारी जेल में बंद दो तस्कर मुंबई के रहनेवाले हैं। दोनों को रिमांड पर लेने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की 5 सदस्यीय टीम रविवार देर रात मोतिहारी पहुंची। रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी, पर ले नहीं जा सकी।

मोतिहारी जेल में बंद मुंबई के पूर्वी मलाड के शिवशिक्त मंडल, अंबेडकर सागर निवासी मो. उस्मान शेख और मलाड पूर्वी के कुरार विलेज के सत्यवीर यादव, आनंदेश नगर अजाबाड़ा के विजयवंशी प्रसाद आदि ड्रग तस्करों से पूछताछ की थी। दोनों ड्रग्स तस्कर विजय वंशी प्रसाद व उस्मान शफी को रिमांड पर नहीं ले जा सकी।

सत्यापन के बाद टीम के आने पर तस्करों को भेजा जाएगा

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई कोर्ट से जारी वारंट को लेकर मोतिहारी कोर्ट पहुंची। जहां मोतिहारी कोर्ट से आदेश लेने के बाद प्रोडक्शन वारंट लेकर टीम जेल प्रशासन के पास पहुंची थी। इसके आधार पर मुंबई के कांदीवली से पहुंची SI अशोक राजाराम भोंसले सहित 5 सदस्यीय क्राइम ब्रांच की टीम के वेरिफिकेशन के लिए जेल प्रशासन ने मोतिहारी SP नवीन चंद्र झा को पत्र भेजा था। इसके बाद मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम वापस तस्करों को रिमांड पर ले जाने नहीं आई। जेल अधीक्षक विधु कुमार ने बताया कि जेल में बंद तस्करों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। सत्यापन के बाद टीम के आने पर तस्करों को रिमांड पर भेजा जाएगा।

ड्रग्स तस्करों की निशानदेही पर NCB टीम कर रही कार्रवाई

क्रूज ड्रग्स पार्टी के दौरान आर्यन सहित गिरफ्तार अन्य ड्रग्स तस्करों की निशानदेही पर लगातार NCB की टीम कार्रवाई कर रही है। ड्रग्स तस्करों की निशानदेही पर मुंबई कांदीवली क्राइम ब्रांच की टीम ने 2.5 किलो चरस के साथ मुंबई के संतोषी माता मंदिर चॉल मलाड़ पूर्व निवासी अजय वंशी प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसका भाई विजय वंशी प्रसाद उसे ड्रग्स की सप्लाई कराता है। फिलहाल वह मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद है।

चकिया में 52 पैकेट चरस के साथ किया गया था गिरफ्तार

19 सितंबर 2020 को मोतिहारी के चकिया टॉल प्लाजा के पास से एक कार में छिपाकर ले जाए जा रहे 52 पैकेट चरस को पुलिस ने बरामद किया था। तस्कर इसे मुजफ्फरपुर से महाराष्ट्र ले जा रहे थे। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किए गए थे। इनमें उस्मान सफी और विजय वंशी प्रसाद थे। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया था कि बरामद चरस 26.4 किलोग्राम है। जिसे वे मुम्बई ले जा रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.