
अभ्यर्थियों की संख्या 12 लाख 66 हजार है। लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा होगी। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अनुसार क’दाचा’रमुक्त परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी होगी। यह फोटोग्राफी प्रवेश पत्र के साथ की जाएगी। वहीं बॉयोमीट्रिक तरीके से उंगलियों के निशान भी लिए जाएंगे। पर्षद ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे द’लालों और जा’लसाजों के झां’से में न आएं। किसी भी कीमत पर कोई परीक्षा में गड़बड़ी या धांधली नहीं कर सकता है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यदि कोई गड़बड़ी करता हैं तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पर्षद का दावा है कि पुरुष अभ्यर्थियों के सेंटर जिले से बाहर रखे गए है ताकि कोई सेंटर मैनेज करने की कोशिश न कर सके। रविवार को होने वाली सिपाही बहाली की परीक्षा को लेकर शनिवार शाम से ही परीक्षार्थी पटना पहुंच गए थे।




Leave a Reply