BIHARBreaking NewsSTATE

रिजर्व बैंक ने SBI पर ठोका 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानें देश के सबसे बड़े कर्जदाता पर क्‍यों की गई कार्रवाई?

दिल्‍ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नियामकीय निर्देशों (Regulatory Directions) की अनदेखी और उल्‍लंघन करने के मामले में देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर 1 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना (Penalty ) ठोका है. आरबीआई ने कहा कि एसबीआई की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (फ्रॉड्स क्‍लासिफिकेशन एंड रिपोर्टिंग बाय कमर्शियल बैंक्‍स एंड सेलेक्‍ट फाइनेंशियल इंस्‍टीट्यूशंस) निर्देश 2016 की अनदेखी करने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है.

RBI Imposes monetary penalty of rupees 1 crore on state bank of india know why achs
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर एसबीआई पर जुर्माना लगाने की जानकारी दी.

साथ ही एसबीआई ने ग्राहकों की ओर से किए गए ट्रांजेक्‍शंस या एग्रीमेंट की वैधता को लेकर घोषणा का इरादा भी नहीं दिखाया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.