दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुई हिं’सा (JNU Violence) के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) छात्रों के समर्थन में विश्वविद्यालय क्या पहुंचीं, इसे लेकर देश भर में सियासत गर्मा गई. बीजेपी (BJP) ने जहां दीपिका के इस कदम का वि’रोध किया, वहीं विरो’धी पार्टियों का उन्हें जम’कर समर्थन मिला. यही वजह है कि रिलीज होते ही ‘छपाक’ को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया. अब लालू यादव (Lalu Yadav) के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (Tejpratap) भी बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतरे हैं.

शनिवार को तेजप्रताप ने ट्वीट कर कहा, ‘इ जो ‘छपाक’ है, इ सत्ता में बैठे लोगों को ‘थपाक से’ काहे लग रहा है? ये वही लोग हैं जो नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे मुद्दों पर भाषण देते फिरते हैं. अंत में उन्होंने कहा कि दीपिका जी आप एक प्रेरणा हो.’हालांकि दीपिका पादुकोण के समर्थन में ट्वीट करते ही तेजप्रताप यादव खुद ट्रोल होने लगे. एक यूजर ने उन्हें उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की याद दिलाते हुए लिखा कि खुद अपनी पत्नी को रात भर सड़क पर छोड़ने वाला नारी सशक्तिकरण की बात कह रहा है. जबकि कुछ यूजर्स ने छपाक फिल्म को लेकर कमेंट किए. लेकिन ज्यादातर कमेंट तेजप्रताप को ट्रोल करने वाले ही आए.




Leave a Reply