BIHARBreaking NewsSTATE

शाहरुख के बेटे आर्यन का ड्रग्स केस बिहार से जुड़ा, 2 तस्करों को मुंबई ले जाकर पूछताछ करेगी महाराष्ट्र पुलिस

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में मोतिहारी जेल से तार जुड़ा है। मोतिहारी जेल में बंद ड्रग तस्कर मुंबई के पूर्वी मलाड के शिवशिक्त मंडल, अंबेडकर सागर निवासी मो. उस्मान शेख और मलाड पूर्वी के कुरार विलेज के सत्यवीर यादव, आनंदेश नगर अजाबाड़ा के विजय वंशी प्रसाद से NCB पूछताछ करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है।

NCB की टीम सात दिनों के लिए मुंबई ले जाएगी। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। NCB की टीम और कांदीवली वेस्ट थाने की पुलिस मोतिहारी में कैंप कर रही है। केस के IO चकिया थाना के दारोगा संदीप कुमार ने रविवार को इसकी पुष्टि की है।

NCB मुंबई ने मांगी थी जानकारी

सूत्रों के अनुसार, क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के दौरान शाहरुख खान के पुत्र आर्यन के साथ जिन आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, उनमें मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद ड्रग्स तस्कर विजय वंशी प्रसाद का एक रिश्तेदार भी शामिल था। NCB की पूछताछ में उसने विजय वंशी प्रसाद के संबंध में जानकारी दी है। बताया कि वह बिहार के मोतिहारी सेंट्रल जेल में अपने साथियों के साथ बंद है। इसके बाद NCB ने मोतिहारी पुलिस और जेल से संपर्क साध इसकी जानकारी ली। फिर न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर मो. उस्मान और विजय वंशी प्रसाद को रिमांड कराकर मुंबई ले जाने की तैयारी में जुट गई है। इससे पहले NCB मुंबई ने मुजफ्फपुर के टाउन और मोतिहारी के चकिया थाने से जेल में बंद नेपाल, महाराष्ट्र और अन्य ड्रर्ग्स तस्करों की जानकारी मांगी थी।

नेपाल से जुड़ रहा कनेक्शन

आर्यन के साथ क्रूज पर पकड़े गए लोगों ने कई अहम खुलासे भी किए हैं। ड्रग्स सप्लायर का नेटवर्क नेपाल और उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर के कई तस्करों से जुड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में बंद नेपाल के तीन और मुजफ्फरपुर के कटरा पहसौल के तीन तस्करों की भी जानकारी पुलिस से ली है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी लिया है।

महाराष्ट्र के मलाड वेस्ट के दीपक यादव उर्फ टार्जन उर्फ बाबा इस सिंडिकेट का सरगना है। दीपक के लिए ही उस्मान, विजय, नेपाल के प्रकाश, सातविक, संजय और मुजफ्फरपुर के कटरा पहसौल के गौरव कुमार, बांसो कुमार और रुपेश शर्मा काम करते थे। कार से ये सभी नेपाल से ड्रग्स की तस्करी कर सड़क मार्ग से ही महाराष्ट्र तक पहुंचाते थे।

शहर से पकड़े गए थे छह तस्कर
19 सितंबर 2020 को मुजफ्फरपुर नगर थाने की पुलिस ने सरैयागंज व बालूघाट से छह और मोतिहारी की चकिया पुलिस ने चकिया से दो (उस्मान व विजय वंशी) को भारी मात्रा में गांजा के साथ दबोचा था। इनके खिलाफ चकिया व मुजफ्फरपुर के टाउन थाने में केस दर्ज है। चकिया और मुजफ्फरपुर टाउन थाने की पुलिस ने मो. उस्मान, विजय वंशी, नेपाल के प्रकाश, सातविक, संजय और मुजफ्फरपुर के कटरा पहसौल के गौरव कुमार, बांसो कुमार और रुपेश शर्मा के खिलाफ मुजफ्फरपुर और मोतिहारी कोर्ट में कर चुकी है। इसकी पुष्टि केस के आईओ सुनील कुमार पंडित और संदीप कुमार ने की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.