सीतामढ़ी के भारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार किया गया। पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों एसएसबी की ओर से सख्ती बरती जा रही है। जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है। इसका नतीजा है कि नशीले पदार्थों व अन्य सामान की तस्करी करने वाले एसएसबी के हत्थे चढ़ रहे हैं। रविवार की अहले सुबह एसएसबी ने सीमा पर कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा जब्त किया। साथ ही एक तस्कर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।


सोनबरसा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी कैंप के जवानों ने नेपाल से बाइक पर 4 किलो गांजा लेकर भारत में प्रवेश कर रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। धंधेबाज की पहचान सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी सत्यनारायण महतो के रूप के की गई है। धंधेबाज ने बॉर्डर पर नेपाल सीमा पर बाइक से गांजा छुपाकर भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जहां नाका गश्ती में तैनात जवानों ने जांच के दौरान युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, एसएसबी ने गिरफ्तार युवक को बाइक और गांजा के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनबरसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसएसबी अधिकारी के लिखित प्रतिवेदन पर गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया।




Leave a Reply