BIHARBreaking NewsSTATE

VIDEO बनाया, फिर ट्रेन के सामने कूदा, सु’साइड से पहले मां से कहा- तुमने मुझे 100 रुपए के लिए बहुत डांटा

एक युवक ने मां के नाम वीडियो बनाया और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घट’ना शनिवार की शाम दानापुर रेलखंड के बनाही स्टेशन से पश्चिम डाउन लाइन का है। उसने वीडियो बिहियां स्टेशन पर बनाया। वीडियो में मां से कहा- आपने मुझे 100 रुपए तो दिए पर बहुत डांटा। उसने सुसाइड के पीछे अपने एक फैमिली डॉक्टर पर भी आरोप लगाया है।

युवक कोई काम नहीं करता था, इसलिए मां ने 100 रुपए देने के बाद उसे डांटा था। मां उसके फैमिली डॉक्टर से अकसर सलाह लेती थीं। वीडियो में युवक यह भी कह रहा है कि वो किसी लड़की के कारण सुसाइड नहीं कर रहा है। पुलिस जांच में अभी तक यह सामने नहीं आया कि डॉक्टर से युवक को क्या परेशानी थी।

मृतक की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चौबे चक गांव निवासी चुलबुल चौबे (22) पिता स्व.अमरनाथ चौबे के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि युवक पिछले कुछ साल से अपनी मां के साथ शाहपुर क्षेत्र के गोपालपुर में मामा के घर में रह रहा था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

सुसाइड करने वाला चुलबुल चौबे।

सुसाइड करने वाला चुलबुल चौबे।

भोजपुरी में बनाया वीडियो

सुसाइड से पहले चुलबुल चौबे ने रोते हुए वीडियो बनाया। वो कह रहा है ‘मां…मां आज जो हम आत्महत्या कर रहे हैं, उसके पीछे कोई लड़की का हाथ नहीं है। आत्महत्या का कारण डॉक्टर है। उसने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, कहीं का रहने नहीं दिया। डॉक्टर के पास पैसा है, पावर है। मेरे पास कुछ नहीं है। इसके चलते डॉक्टर आज जीत गया और मैं हार गया। हम शुरू से ही नालायक रहि, आज भी बानी। तोहर लायक लईका छोटे बा, ओकरे के पढ़ाइए, ओकरे के आगे बढ़िए सन। छोटे पर काम का दबाव नहीं देना। क्योंकि काम का प्रेशर बहुत बड़ा होता है। जब लड़का घर से बाहिर निकल जाता है, तब से सब का प्रेशर लेकर चलना पड़ता है। आज तुमसे 100 रुपए मांगे हैं तो तुम दी हो, पर इतना डांट-डपट (सुनाकर) दी हो। इसके चलते हम जान गए हैं कि मेरी औकात क्या है। ठीक बा मां हम बानी बिहियां स्टेशन पर… तोहनी के 100 रुपए देबे में इतना बुझाता। डॉक्टर जो बोल रहा है सही है, पर जो हम बोल रहे हैं वो गलत है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.