Breaking NewsKERALA

केरल में बारिश से अब तक 15 की मौ’त, 11 जिलों में अ’लर्ट, जानें…

तिरुवनंतपुरम. केरल (Kerala) में भारी बारिश (Heavy Rain) और भूस्खलन (Kerala Landslide) में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 15 हो गई है. इनमें से 12 लोगों की मौत कोट्टायम (Kottayam) और 3 लोगों की मौत इडुक्‍की (Idukki) में हुई है. यह जानकारी राज्‍य सरकार की ओर से दी गई है. भूस्‍खलन वाले क्षेत्र में बचाव कार्य लगातार जारी है. सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस और अग्निशमन बल के साथ ही स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह कूट्टीकल और कोक्कायार पंचायत इलाकों में बचाव अभियान शुरू किया जहां शनिवार से भारी बारिश के साथ कई भूस्खलनों के कारण 12 से अधिक लोग लापता हैं.

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने रविवार सुबह कूट्टीकल से चार और शव बरामद किए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. अभी तक शवों की पहचान नहीं की गई है. कूट्टीकल से शनिवार को दो महिलाओं और एक बच्चे का शव बरामद किया गया था. बचाव प्रयासों के साथ समन्वय करने के लिए कोट्टयम में मौजूद राज्य के राजस्व मंत्री के राजन ने बताया कि सरकारी एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या मलबे में और लोग फंसे हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.