Breaking NewsNationalReligion

राशिफल 15 अक्टूबर: दशहरे के दिन इन 5 राशियों को मिलेगी कार्यों में सफलता

देश भर में आज दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है. मान्यता है इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी. दशहरे के इस पर्व को विजय दशमी के नाम से भी जानते हैं. आइए जानते हैं कि आज के दिन किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.

Mesh
  • 2/13

मेष- योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. समर्थन जुटाने में सफल होंगे. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. 

Vrishabh
  • 3/13

वृषभ-  भाग्य की प्रबलता से कार्य सधेंगे. निसंकोच रहेंगे. योजनाएं आगे बढ़ेंगी. धर्म, अध्यात्म और आस्था को बल मिलेगा. 

Mithun
  • 4/13

मिथुन- भावनाओं पर अंकुश बढ़ाएंगे. तार्किकता पर जोर रहेगा. मनोबल बना रहेगा. निजी मामले लंबित रह सकते हैं. संतान और प्रेम के मामले सामान्य रहेंगे.

Kark
  • 5/13

कर्क- भूमि भवन के मामले पक्ष में बनेंगे. स्थिरता और सामंजस्य में वृद्धि होगी. निजी मामले पक्ष में रहेंगे. साथीगण अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. शुभता का संचार रहेगा. 

Singh
  • 6/13

सिंह-   कार्य व्यापार में अधिकाधिक समय दें. पेशेवरता से काम लें. समय मिश्रित फलकारक है. परिश्रम से जगह बनाएंगे. प्रतिफल सामान्य रहेगा. निवेश और खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएं.

Kanya
  • 7/13

कन्या-  कार्यों को लंबित न छोड़े. मनोबल उूंचा रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. जोखिम उठाएंगे. लाभ पर फोकस रहेगा. कार्य व्यापार में गति बनेगी. आय अच्छी रहेगी.

Tula
  • 8/13

तुला- धर्म संस्कार और परंपराओं के निर्वहन में आगे रहेंगे. अपनों की खामियों और गलतियों को नजरअंदाज करेंगे. जीवन स्तर संवार पर रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में फोकस बढ़ेगा. आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. 

Vrishchik
  • 9/13

वृश्चिक-  शुभ सूचनाओं के आदान प्रदान का दिन है. जरूरी कार्यों को आज पूरा कर लें. सहकारिता और सामाजिक गतिविधियो में समय देंगे. व्यवहार नजरिया बेहतर रहेगा. विश्व बंधुत्व को बल मिलेगा.

Dhanu
  • 10/13

धनु-  परिवार में प्रेम और विश्वास का वातावरण रहेगा. आर्थिक और सामाजिक मामलों में बेहतर रहेंगे. रक्त संबंधों के प्रति झुकाव बढ़ेगा. सभी का सहयोग मिलेगा. संग्रह संरक्षण में रुचि लेंगे.

Makar
  • 11/13

मकर-अच्छे अवसरों को भुनाएगे. साख और प्रभाव दोनों बढें़गे. करियर कारोबार में उपलब्धियां बनेंगी. अच्छी सफलता के संकेत हैं. योजनाएं गति लेंगी.

Kumbh
  • 12/13

कुंभ-  दान धर्म और दिखावे में रुचि रहेगी. सतर्कता से आगे बढ़ेंगे. आर्थिक मामलों के मिलाजुला दिन है. निवेश कार्य गति ले सकते हैं. दूर देश के मामले बनेंगे. खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा. 

Meen
  • 13/13

मीन-आर्थिक प्रयासों को गति मिलेगी. पेशेवरता बढ़ेगी. नए लोगों से लार्भाजन बढ़ेगा. कार्य व्यापार में शुभता रहेगी. प्रयास बनेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय पक्ष में रहेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.