आज बिहार छात्र संघ कार्यालय नीम चौक पर 15 अक्टूबर बिहार छात्र संघ की 6वां स्थापना दिवस तथा मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी का जयंती समारोह के उपलक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया, जिसमें संगठन के संस्थापक गौतम सिंह ने कहा की यह स्थापना दिवस हम सभी संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के लिए एक पर्व की तरह है जिसको हम लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं,इस दिन क्षेत्रीय विधायक, प्राचार्य से लेकर थाना प्रभारी तक को आमंत्रित किया गया है, इस दिन खासतौर पर अब्दुल कलाम जी के जीवनी के बारे में बात होगी, किस तरह से उन्होंने खुद को अपने मेहनत की वजह से कैसे मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध हुए और कैसे राष्ट्रपति बने, तथा युवाओं को इनके जिंदगी से सीख लेनी चाहिए इनको आदर्श बनाना चाहिए, ताकि सभी छात्र–छात्राएं एक दिन अपने जिंदगी में जो चाहे वह हासिल कर सकें, और खास तौर पर सभी छात्र–छात्राओं को कहना चाहूंगा कि जिस तरह से 6 साल आप सभी ने जो समर्थन दिया सपोर्ट किया जिसकी वजह से बिहार छात्र संघ पूरी मजबूती से आप सभी की मुद्दा को उठाया और सफल बनाया,आप सभी भी इस प्रोग्राम में आकर इस प्रोग्राम को सफल बनाएं ताकि आगे भी बिहार छात्र संघ का हौसला इसी तरह से बुलंद रहे और मजबूती से आपकी मुद्दा उठाने का काम करें, मौजूद जिला अध्यक्ष करण सिंह, it cell prabhari Mayank Raj, रामदयालु मंडल अध्यक्ष निखिल सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल राज, महानगर सचिव आदित्य राज, सरोज कुमार, Prem Kumar, मुन्ना पंडित, इत्यादि मौजूद थे,





Leave a Reply