मुजफ्फरपुर : माता के मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना
मुजफ्फरपुर। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में गुरुवार को नवमी नवरात्र है। नवरात्र को लेकर आठवें दिन गुरुवार को नवमी को महिला भक्तों ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा वाले स्थल पर शाम में दिया और अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की और माता की आरती की। इसके साथ ही परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही अखाड़ाघाट गायत्री नगर स्थित प्रसिद्ध गायत्री मंदिर में भी महिला भक्तों ने दिया जलाया।
शहर के क्लब रोड स्थित देवी मंदिर, बंग्लामूखी मंदिर, कल्याणी चौक स्थित दुर्गा मंदिर, बैंक रोड स्थित दुर्गा मंदिर, सदर अस्पताल स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा भोला चौक स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा चौक स्थित दुर्गा मंदिर, बैरिया चौक स्थित दुर्गा मंदिर, जीरो माईल स्थित दुर्गा मंदिर, अहियापुर स्थित दुर्गा मंदिर, रामदयालु रोड स्थित मुक्तिनाथ मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर, रामदयालु नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर आदि जगहों पर आठवें दिन भी महिला भक्तों ने शाम में दिया और अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की।

इसके साथ ही अखाड़ाघाट गायत्री नगर में प्रसिद्ध गायत्री मंदिर में आठवें दिन नवमी को महिला भक्तों ने दिया व अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की। मंदिर के सामने में शिव मंदिर एवं दुर्गा पूजा स्थल पर महिला भक्तों ने दिया एवं अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की और माता की आरती की।

क्लब रोड स्थित देवी मंदिर, भर्तुभूज स्थान रोड स्थित बंग्लामूखी मंदिर एवं सिकंदरपुर स्थित श्यामा माई मंदिर में शाम में भक्तों की काफी भीड़ रही। भक्तों ने माता का दर्शन कर पूजा अर्चना और आरती की। परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।




Leave a Reply