लालू यादव के प्रशंसकों के लिए निराशा भरी खबर है। RJD सुप्रीमो अभी बिहार नहीं आने वाले हैं। अभी तक कहा जा रहा था कि 20 अक्टूबर तक लालू प्रसाद पटना आएंगे। उपचुनाव में प्रचार भी करेंगे, लेकिन पूर्व CM और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा- ‘वे अभी पटना नहीं आएंगे। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है।’
राबड़ी देवी गुरुवार को दिल्ली के लिए लौट रही थी। पटना एयरपोर्ट पर जब उनसे पूछा गया कि क्या आप दिल्ली लालू यादव को लाने जा रही हैं तो उन्होंने साफ मना कर दिया। पूर्व CM ने कहा- ‘इस उपचुनाव में RJD की जीत होगी और दोनों सीटें हम ही जीतेंगे।’

इसलिए पटना आई थीं राबड़ी देवी
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 3 दिन पहले अपने दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के बीच पनपे विवाद को खत्म करने के लिए पटना पहुंची थी। लगातार उन्होंने तेज प्रताप को इस बात के लिए मनाया कि पूरा परिवार मिलकर रहे। राबड़ी देवी इस अभियान में सफल रही।

तेज प्रताप यादव मान गए। गुरुवार को उन्होंने मां के साथ नवरात्र के उपरांत पूजा-पाठ और हवन भी किया। साथ ही इस बात के लिए भी सहमति जताई कि वह RJD के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे।




Leave a Reply