मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से एक बच्चा लापता हो गया है। थाना क्षेत्र के महमदपुर बदल गांव में बुधवार की शाम दरवाजे पर 7 साल का बच्चा खेल रहा था। जिसके बाद से वो लापता है। बच्चे की पहचान लालबाबू सहनी का पुत्र गगन कुमार (7) के रूप में हुई है। कई घंटों से बच्चे की कोई खबर नहीं मिली है। चिंतित परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने मामले की शिकायत सकरा थाना में दर्ज कराई। थानेदार सरोज कुमार ने बताया की बच्चे की खोजबीन की जा रही है।
बच्चे के परिजनों के अनुसार, गगन बुधवार शाम अपने दरवाजे पर खेल रहा था। परिजन भी बाहर ही थे। इसी बीच कुछ काम से पांच मिनट के लिए वे लोग घर के भीतर गए। बाहर आए तो देखा बच्चा गायब है। आसपास के घरों में जाकर पूछताछ की। लेकिन, सभी ने बच्चे को नहीं देखने की बात कही। परिजन परेशान होकर पूरे गांव में फिर चौक पर खोजने लगे। इसमे रात हो गई। कोई जानकारी नहीं मिलने पर देर रात को थाने में लापता की शिकायत दर्ज कराई गई।

थानेदार सरोज कुमार ने बताया की बच्चे की खोजबीन की जा रही है। परिजन किसी से दुश्मनी या विवाद की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस मानवीय और वैज्ञानिक श्रोतों से मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। इधर, 18 घण्टे से अधिक बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इस कारण बच्चे की मां ने खाना-पीना छोड़ दिया है। उनकी तबीयत बिगड़ रही है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।





Leave a Reply