24 घंटे से बिहार में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा। इस कारण से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बिहार में गर्मी का पारा 37.8 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। राहत की बात यह है कि आने वाले दो दिनों में बिहार के आधे हिस्से पटना सहित 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है जबकि पूर्वी पश्चिमी चंपारण सहित 19 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन 16 अक्टूबर के बाद से पूरे बिहार में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
गर्मी से हालत हो रही खराब
लगातार मौसम शुष्क रहने से गर्मी बढ़ रही है। पटना सहित प्रदेश के 38 जिलों में गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पटना से लेकर पूर्वी पश्चिमी चंपारण तक मौसम पूरी तरह से गर्म रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस पश्चिम चंपारण के माधवपुर में दर्ज किया गया है।

ऐसे बदल रहा है मौसम
मौासम विभाग का कहना है कि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थति हो गया है। यह एक च्रकवाती परिसंचरण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और समुद्र तल से 5.8 किलो मीटर तक फैला है। इसके उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में दक्षिण ओडिशा उत्तरी आंध्र प्रदेश के समुद्री तट पर पहुंचने की संभावना बन रही है।

दो दिनाें तक दक्षिण बिहार फिर पूरे बिहार में बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि मौसमी कारकों की वजह और प्रभाव से बिहार में 16 अक्टूबर से कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं अगले दो दिनों तक दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है जबकि उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मौसम शुष्क रहेगा।




Leave a Reply