मुजफ्फरपुर में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन जिले में कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं घट रही है। बंद घर, दुकान और मंदिरों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ताजा मामला मंगलवार को मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग का है। जहां चोरों ने इलेक्ट्रिक व्यवसाई के बंद घर को निशाना बनाते हुए 15 लाख से अधिक की सम्पत्ति चोरी कर ली है।

ज्वेलरी समेत अनेक कीमती सामान भी शामिल
चोरी हुए सामान में 50 हज़ार कैश और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान था। गृहस्वामी रामकुमार सिंह की पत्नी सुधा सिंह ने बताया की वे लोग छह अक्टूबर को वैशाली के धर्मपुर स्थित डालने गांव गए थे। वहां पर दुर्गा पूजा में शामिल होने गए थे। घर पूरी तरह बंद था। इसी दौरान चोरों ने मेन गेट समेत कमरों और अलमीरा के सात ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर मे उनकी बेटी और बहू का जेवर रखा था। जिसे चोरों ने समेट लिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
मंगलवार को महिला के ससुर ने उन्हें कॉल कर सूचना दी की मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। वे लोग शाम में घर पर पहुंचे। छानबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मिठनपुरा थाना के दरोगा विनय कुमार कुशवाहा ने शाम में पहुंचकर छानबीन की। आशंका जताई की आसपास के ही चोरों की घटना में संलिप्ता है, जिसे पता था की घर बन्द है। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।




Leave a Reply