BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर के वैष्णो मंदिर में दानपात्र से लाखों की चो’री, पिछले छह माह से नहीं खुला था दानपात्र

मुजफ्फरपुर में चो’रों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल के दिनों में लगातार चोरों द्वारा मंदिरों को निशाना बनाया जाता है। इस बार चोरों ने मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी स्थित वैष्णो माता मंदिर को निशाना बनाया है। चोरों ने मंदिर के भीतर रखे तीन दान पत्रों को तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली।

घ”टना की जानकारी सुबह में मंदिर के पुजारी दिलीप मिश्रा को लगी। वे मंदिर का दरवाजा खोलने गए तो देखा तो देखा की ताला टूटा हुआ है। भीतर जाकर देखने पर मूर्ति तो सुरक्षित पाया। लेकिन, तीनो दान पेटी का ताला टूटा हुआ था। पुजारी ने बताया की पिछले छह माह से दान पेटी नहीं खुला था। इसमें कितने रुपये थे। ये तो कहना मुश्किल है। लेकिन, अंदाज़ लगाया जा रहा है की लाखों रुपये रहे होंगे।

इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया की चोरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया गया की मंदिर के पुजारी रात को मेन गेट में ताला बंद कर नीचे सोते हैं। इसी दौरान देर रात चोर दबे पांव से मंदिर के भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद मेन गेट का ताला तोड़कर दानपेटी से रुपये उड़ा लिए। दानपात्र को वहीं पर छोड़ दिया।

हाल में बढ़ी चोरी की घटनाएं

हाल के दिनों में चोरों द्वारा लगातार मन्दिरो को निशान बनाया जा रहा है। दो माह पूर्व औराई में अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी। हालांकि चोरो ने बाद में इस मूर्ति को खेत मे फेंक दिया था। इसके बाद मुसहरी में अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक थी। इसका पता अबतक नहीं लगा है। एक सप्ताह पूर्व टाउन थाना क्षेत्र से भी अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी। इसका भी अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। इससे स्पष्ट होता है की मंदिरों की सुरक्षा ‘भगवान’ के भरोसे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.