BIHARBreaking NewsSTATE

मंत्री रामसूरत ने कहा- अलग हैं तेजप्रताप और तेजस्वी, RJD MLA ने कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं

बिहार में तारापुर और कुशेश्वरस्थान में हो रहे उपचुनाव से राजनीति भी गरमाई गयी है। बयानबाज़ी का दौड़ चल पड़ा है। BJP सांसद ने जहां उपचुनाव में NDA की जीत का दावा ठोका। वहीं मंत्री रामसूरत राय ने रविवार देर शाम मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तेजप्रताप और तेजस्वी यादव अलग हैं। दोनों सीटों पर NDA की ओर से JDU के दो उम्मीदवार हैं। दोनों भारी बहुमत से विजय होकर आएंगे। वहीं लालू प्रसाद यादव के लंबे समय बाद चुनाव प्रचार में आने पर कहा की कोई नया प्रचार करने थोड़े आ रहे हैं। इतने वर्षों से तो प्रचार ही कर रहे हैं। दोनों भाई अलग हो गए हैं। ये तो स्पष्ट दिख रहा है कि राजद के अंदर ही कुछ ठीक नहीं है। फिर जनता को कैसे सम्भालेंगे। मंत्री ने NDA की जीत का दावा ठोक दिया।

MLA ने किया पलटवार

वहीं, मंत्री के इस बयान पर राजद MLA इसराइल मंसूरी ने कहा कि वे लोग मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसलिए अनाप-शनाप बोल रहे हैं। आप मंत्री हैं तो अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कीजिये न। क्यों दूसरे के घरों में ताक-झांक कर रहे हैं। बिहार में जमीन के लिए इतनी हत्याएं हो रही है। उसको पहले रोकें। ये तो वही बात हो गयी कि बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना।

लालू के आने से घबराएं हुए हैं

राजद विधायक ने कहा कि अगर लालू प्रसाद के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता तो इतना क्यों बोल रहे हैं ये लोग। इससे साफ पता लगता है की ये लोग अंदर ही अंदर काफी घबराएं हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द ये सरकार गिरने वाली है। महागठबंधन भारी बहुमत से दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.