लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव सोमवार को पटना के गांधी मैदान की जेपी मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और वहां से नंगे पांव जेपी आवास चरखा समिति तक जाएंगे। सुबह 11बजे कार्यक्रम शुरू होगा। तेजप्रताप यादव के संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र जनशक्ति परिषद के सदस्य भी खाली पांव पदयात्रा करेंगे। बिहार के विभिन्न जिलों से परिषद के सदस्य इसमें भाग लेने लाएंगे।
जयप्रकाश नारायण की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा मकसद
छात्र जनशक्ति परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव ने भास्कर को बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई है। पदयात्रा में हजार युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। मकसद यह है कि जयप्रकाश नारायण की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए।


हाथ में छात्र जनशक्ति परिषद का झंडा भी होगा
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चरखा समिति में तेजप्रताप यादव परिचर्चा भी करेंगे। गांधी मैदान से एग्जीबिशन रोड होते हुए, भट्टाचार्या रोड, पीरमुहानी होकर कांग्रेस मैदान होते हुए चरखा समिति जाएंगे। यही रूट चार्ट है। छात्र जनशक्ति परिषद के सदस्य परिषद का झंडा लेकर पैदल मार्च में शामिल होंगे।




Leave a Reply