मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव को लेकर लगातार शराब माफिया सक्रिय हैं। पुलिस से बचने के लिए शराब छुपाने के हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी जमीन खोदकर शराब को ठिकाने लगाते हैं तो कभी दूध के केन में सप्लाई करते हैं। लेकिन इस बार तलाब के अंदर कीचड़ में दबा कर शराब रखा गया था। ऐसे में मुशहरी थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर का’र्रवाई करते हुए 161 कार्टन शराब जब्त की है। इसकी कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गयी है।
वहीं इस संबंध में थानेदार शशिभूषण कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि धंधेबाज़ों ने पानी के अंदर शराब को ठिकाना लगाया है। इसी आधार पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गौशाला के समीप का’र्रवाई की गई। पानी के अंदर से 53 कार्टन शराब ब’रामद की गई। उक्त शराब को धंधेबाज़ ने प्लास्टिक के बोरे में रखकर पानी मे 10 फ़ीट अंदर रखा था। स्थानीय लोगों की मदद से पानी के अंदर से शराब निकाली गई। हालांकि किसी धंधेबाज़ की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
थानेदार शशिभूषण कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की शराब जिसने मंगाई थी और ठिकाना लगाया था। उसकी पहचान कर ली गयी है। उसके खि’लाफ FIR दर्ज किया जाएगा। वह घर से फरार है। उसकी गिर’फ्तारी को लेकर छापेमा’री की जा रही है।


अंतरजिला गिरोह का शराब धंधेबाज़ गिरफ्तार
मुसहरी पुलिस ने कोठिया में छापेमारी कर दो लग्ज़री वाहन से 108 कार्टन शराब के साथ दो धंधेबाज़ों को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मिठनपुरा के राकेश कुमार और सारण छपरा के विकास कुमार के रूप हुई है। थानेदार ने बताया की उक्त शराब की खेप को दोनों वाहनों पर लोड कर मुज़फ़्फ़रपुर शहर में सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। दोनों के खिलाफ़ FIR दर्ज कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है।




Leave a Reply