बिहार में हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज़ है। एक ओर कांग्रेस और राजद अपने निजी मसलों में उलझे हैं तो तेजप्रताप भी मुश्किलें बढाने वाला काम कर रहे हैं। इस परिस्थिति में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव से NDA के नेता आतविश्वास से भरे हुए हैं। मुज़फ़्फ़रपुर से BJP सांसद अजय निषाद ने उपचुनाव में दोनों सीटों पर NDA की जीत का दावा आज ठोक दिया। बता दें कि तारापुर और कुशेश्वर स्थान में दो सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। ऐसे में BJP सांसद का जीत का दावा ठोकने वाला बयान अहम माना जा रहा है।
सासंद निषाद ने कहा की दोनों सीटों पर NDA आसानी से चुनाव जीतेगी। महागठबन्धन में दरार है। ये स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। कांग्रेस और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इससे NDA को ही फायदा मिलेगा। अगर दोनों मिलकर भी उम्मीदवार उतारते फिर भी NDA की जीत पक्की थी।

20 वर्ष से लालू यादव कर रहे प्रचार :
सांसद निषाद ने कहा की उपचुनाव में लालू फैक्टर कोई काम नहीं करने वाला है। कोई आता है तो आने दीजिये। इससे NDA को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जीत सुनिश्चित है। लालू यादव तो 20 वर्षो से प्रचार कर रहे हैं। फिर भी नीतीश कुमार जी की सरकार है और वे मुख्यमंत्री हैं। लालू जी का कहाँ कुछ चमत्कार देखने को मिला। आगे भी कुछ देखने को नहीं मिलेगा। NDA की जीत में कोई दो राय नहीं है।

विपक्ष के भ्रम फैलाने से कुछ नहीं होगा :
सांसद ने कहा की विपक्ष जो भ्रम फैला रहा है। उससे कोई दिक्कत नहीं होने वाला है। NDA में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। विपक्ष सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। वहीं तेजप्रताप यादव के विषय पर बोलने से इंकार कर दिया। कहा की तेजस्वी यादव उनके भाई हैं और लालू यादव पिता है। वे अपने परिवार को देखें। इसमे हम क्या कह सकते हैं।
जलजमाव पर निगम को चेताया :
शहर में जलजमाव और जर्जर सड़क के मुद्दों पर पूछने पर उन्होंने कहा की इसके लिए नगर निगम है। इसमे नगर आयुक्त हैं, मेयर-डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद हैं। अगर ये सभी अपनी जिम्मेवारी का ठीक तरीके से निर्वहन करने लगे तो सब समस्या दूर हो जाएगी। जिनको जो काम सौंपा गया है। उसका निर्वहन वे ठीक से करें और एकजुट होकर इस समस्या का समाधान निकालें।




Leave a Reply