BIHARBreaking NewsSTATE

मधेपुरा में बस पलटने से 15 घा’यल, 1 की मौ’त

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के चिरौरी मोड़ के पास एक बस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि यात्री से भरा मिनी बस चौसा से फुलौत जा रही थी। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। ऐसे में बस जब चिरोरी मौर के पास पहुंची तो एक बाइक सवार से टकराने के बाद सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी। इस हादसे में जनार्दन मंडल नमक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोग इकट्टे हुए और बस यात्री को बचा कर बाहर निकला। बाद में घायल लोगों को चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के सहयोग से जेसीबी के सहारे बस को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकला गया। बस का नाम रित्रिक ट्रेवल्स है जो चौसा से फुलौत जाती है।

सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बस यात्रियों ने इस दुर्घटना के लिए बस चालक को जिम्मेदार बताया है। लोगों ने बताया कि बस काफी रफ़्तार में थी। इसी दौरान एक बाइक सामने आ गयी और ब्रेक लगाने के बाद बाइक सवार को रौंदते हुए बस सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। सुखद संयोग यह रहा की सभी बस यात्री मामूली रूप से घायल हो कर सकुशल हैं और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.