MUZAFFARPUR : स्वतंत्रता आंदोलन के प्रखर प्रहरी, दानवीर स्वर्गीय लंगट सिंह के 170 वां जयंती के अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के द्वारा जयंती समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
स्थानीय तिलक मैदान स्थित रामदयालु स्मारक भवन में आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा एवं अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय लंगट बाबू शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय काम किया था। लंगट सिंह महाविद्यालय का स्थापना कर उन्होंने मुजफ्फरपुर का पूरे देश में मान- सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ाया। आज उन्हीं का In है कि देश दुनिया में लंगट सिंह महाविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र अपना परचम लहरा रहे हैं।



इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की लंगट बाबू महा मानव थे, त्यागी थे, तपस्वी थे, परोपकारी थे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्षमय रहा था। अपने जीवन काल में उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया, केवल समाज के उत्थान के लिए अनवरत संघर्ष करते रहे। इसी का परिणाम है कि मरने के 170 वर्ष बाद भी वे आज हम सबके बीच अपने कर्मों के बल पर जीवित हैं। उनका संपूर्ण जीवन अनुकरणीय है। खासकर युवा पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रंट के संयोजक प्रोफेसर अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर स्वर्गीय लंगट बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले में फ्रंट के वरिष्ठ नेता धर्मवीर शुक्ला, नवनिर्वाचित मुखिया अवधेश सिंह, राम किशोर सिंह, सीपी सिंह, केके प्रशांत, रणधीर कुमार सिंह, शांतनु सत्यम, संजीव कुमार, मुखिया इंद्रमोहन झा, मंकू पाठक, रंजीत कुमार चौधरी, छोटन सिंह, पिंकू सिंह, प्रिंस कुमार शाही, राकेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, निर्मल कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, राजेश कुमार, हिमांशु कुमार आदि प्रमुख थे।





Leave a Reply